फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस की कमी से छात्राएं बेबस, लटक कर किया सफर

Thu, 17 Oct 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सोनीपत रोड पर महम जाने के लिए बस का इंतजार करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। महम हलके की छात्राओं की समस्या कम नहीं हो रही है। रोडवेज की ओर से दो दिन पहले शुरू की गई 10 बसों की सुविधा भी दूसरे ही दिन चरमराती नजर आई। बुधवार को छात्राओं को शिक्षण संस्थानों से घर तक बसों में लटक कर यात्रा करनी पड़ी। कम बसों के संचालन से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका कारण नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से छात्राओं के लिए 10 बसों का संचालन किया गया था। इन्हें महम से रोहतक रूट पर चलाया जाना तय किया गया है। इससे महम हलके के विभिन्न गांव की छात्राओं को पढ़ाई के लिए शहर आने में परेशानी नहीं होगी। इसके बावजूद बुधवार को महम जाने वाली छात्राओं को पर्याप्त बसें नहीं मिलीं। छात्राएं शिक्षण संस्थानों पर देरी से पहुंचीं। यही नहीं उन्हें ऑटो में भी धक्के खाने पड़े। शिक्षण संस्थान के बाहर रोडवेज की गिनी-चुनी बसें ही पहुंची। इस कारण बसों में छात्राओं की भीड़ बनी रही। हालात ये रहे कि उन्हें दरवाजे पर लटक कर घर तक का सफर करना पड़ा। संवाद
छात्राओं को लिए 10 बसें चलाई गई हैं। इन्हें शिक्षण संस्थान से छात्राओं को घर तक छोड़ने के लिए लगाई गया हैं। कोई बस शिक्षण संस्थान तक नहीं पहुंची है तो इसकी जांच कराई जाएगी। -कुलदीप, एसएस, रोडवेज डिपाे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें