15सीटीके25-शैक्षणिक सर्वेक्षण भ्रमण के दौरान मौजूद राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा की छात्र
- फोटो : Sanvad
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा की भूगोल विभाग की छात्राओं ने चंडीगढ़- मोरनी हिल्स का तीन दिवसीय (12-14 अप्रैल) तक शैक्षणिक सर्वेक्षण भ्रमण किया। प्राचार्य इंदु सपरा ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षणों से किसी क्षेत्र विशेष के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं की जानकारी मिलती है। छात्राओं ने टीकर ताल गांव का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण भी किया। इस शैक्षणिक यात्रा में भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुबोध व डॉ. हेमलता के नेतृत्व में कुल 21 छात्राओं ने भाग लिया। संवाद