बहादुरगढ़। लाइनपार निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा ने सोमवार की शाम अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवती दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसे डर था कि परीक्षा परिणाम में उसके अच्छे अंक नहीं आएंगे। इसी के चलते वह परेशान थी। शायद इसी कारण उसने यह कदम उठाया हो। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जा रही। मृतका तीन भाई-बहनों से सबसे बड़ी थी। संवाद