फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पीजी में रह रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। झज्जर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रोहतक जिले के एक युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जीरो एफआईआर भेजी है। उस पर अर्बन एस्टेट थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने दी शिकायत में बताया कि वह अक्तूबर 2020 से रोहतक में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसके लिए शहर के एक पीजी में रहने लगी। इसी दौरान उसकी बातचीत युवक सुमित से हुई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली बाईपास के नजदीक एक होटल में शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने परिजनों से भी उसकी बात करवाई। ऐसे में उसे यकीन हो गया कि आरोपी उससे शादी करेगा। अब आरोपी ने दूसरी जगह शादी कर ली। जब उसे पता चला तो उसके पिता से बात की। उसे धमकी दी गई जो करना है कर लेना। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह ने बताया कि झज्जर पुलिस ने जीरो एफआईआर करके भेजी है। मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें