रोहतक। शहर के सिविल अस्पताल में दवा लेने आई एक माता दरवाजा चौक तो दूसरी मौसी के घर रह रही युवती गोहाना रोड से लापता हो गई। इस संबंध में दोनों के परिजनों ने शहर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जींद रोड स्थित एक गांव के एक युवक ने शिकायत दी है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे बाइक पर अपनी 20 वर्षीय पत्नी को बैठाकर सिविल अस्पताल में दवाई दिलवाने जा रहा था। उसने पत्नी को माता दरवाजे के पास गुरुद्वारे के नजदीक उतार दिया और वापस घर चला गया। अभी तक उसकी पत्नी घर नहीं लौटी। उधर, करनाल की एक महिला ने शिकायत दी है कि वह अपने परिवार के साथ बहन के घर रोहतक में रह रही है। उसकी 18 वर्षीय बेटी अस्पताल में दवा लेने गई थी, लेकिन अब तक वापस नहीं आई। ब्यूरो