रोहतक। महम की युवती को हर रोज 1500 रुपये की कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने 8.78 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सीमा ने दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। 26 अगस्त को उसकी टेलीग्राम आईडी पर ऑनलाइन जॉब की ई-मेल आई। कहा कि टॉस्क पूरा करने पर हर रोज 1500 रुपये की कमाई होगी। कहा कि पांच दिन लगातार काम करने पर 1500 रुपये तक मिल जाएंगे। इसके बाद बार-बार टास्क देकर उससे पैसे निवेश करवाए गए। पहले तो कमीशन भेजा गया, लेकिन बाद में कहा गया कि अतिरिक्त राशि जमा कराने पर पैसे आएंगे। उसने कभी एक तो कभी ढाई लाख रुपये जमा करवाए। इसके बावजूद उसका स्कोर माइनस में दिखाई देता रहा। आरोपियों उससे 8 लाख 78 हजार 300 रुपये जमा करवा लिए, लेकिन वापस नहीं दिए जा रहे हैं।