फोटो संख्या:54- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालडा बास में स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते
महेंद्रगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालडा बास में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की मासिक बैठक का आयोजन चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीत शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन स्वास्थ्य निरीक्षक रणबीर सिंह ने किया। डॉ. जीत शर्मा ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम व मच्छरों की समस्या के समाधान के लिए फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बैठक में रोशनी देवी, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, अशोक देवनगर, मनोज देवास, सतीश खैरवाल, कर्मवीर चौहान, बॉबी, उदय, मौजूद रहे।