फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले कराएं : डीईईओ

Tue, 23 Apr 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
खण्ड के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ​शिविर का शुभारंभ करते डीईईओ। फोटो-​श
विज्ञापन
साल्हावास। साल्हावास खण्ड के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापकों हेतु चार दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज व खण्ड शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक अध्यापक शिक्षा विभाग द्वारा चलाई गई मुहिम को मुकाम तक पहुंचाने का जज्बा रखते हैं। अतः हम सबको अभिभावकों को विश्वास में लेकर स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने पर मेहनत करनी चाहिए। मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार, संजय कुमार, एबीआरसी वीरेंद्र सिंह, बीआरपी विनीता, एबीआरसी कृष्णा देवी, कमलेश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें