फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आम जनता को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल नागरिक अस्पताल कलानौर की स्वास्थ्य टीम द्वारा मच्छरजनित बीमारियां जैसा की मलेरिया, डेंगू आदि रोगों के बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ कमला वर्मा ने कलानौर के निजी स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों को इन बीमारियों से बचाव के बारे जागरूक किया। डॉ वर्मा ने बताया कि इन बीमारियों का मुख्य कारण एवं वाहक मच्छर हैं। मच्छर जमा हुए पानी में अंडे देता है। गड्ढे या तालाबों में जमा पानी में काला तेल या टेमिफोस डालें। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ तेज सिंह, डॉ विवेक गेरा, डॉ आनंद प्रकाश, डॉ विक्रम, जसवीर चौधरी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें