अध्यापकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल। संवाद
कलानौर।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों के लिए चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में तीसरी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलानौर ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल की अध्यक्षता में किया गया। अध्यापकों को प्रेरित करने के लिए क्लस्टर हेड सुरेंद्र सिंह लाकड़ा तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरविंद विकास उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर शालु, अनीता ने बताया कि जब सभी प्राइमरी शिक्षक विभाग की ओर से दी गई शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग, अभ्यास पुस्तिकाओं का प्रयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण, पिछड़े बच्चों पर काम आदि सभी पर ध्यान देंगे तभी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकेगा। मॉडल संस्कृति विद्यालय कलानौर से प्रवक्ता राकेश कुमार, संजीव कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यशाला के आयोजन में सक्रिय भागीदारी की।