फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्लोगन बनाकर दिया विश्व शांति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की एनएसएस व वाईआरसी स्वयंसेविकाओं ने स्लोगन के माध्यम से विश्व को विश्व शांति के लिए संदेश दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1981 में सितंबर के तीसरे मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में शांति के आदर्शों को मजबूत करना था और आज भी है। इस दिवस को मनाने के दो दशक बाद, 2001 में सभा ने इस तिथि को 21 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाने के लिए स्थानांतरित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हमें याद दिलाता है कि चाहे हम कहीं से भी आए हों या कोई भी भाषा बोलते हों, हम अलग होने की बजाय एक जैसे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन वाईआरसी व एनएसएस विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें