फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 160 किलोमीटर साइकिल चलाकर दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन के तीन सदस्यों ने रोहतक से रेवाड़ी तक 160 किलोमीटर साइकिल चलाकर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस यात्रा में मुकेश नैनकवाल, दीपक छारा और अजमेर हुड्डा शामिल रहे।
विज्ञापन

मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह और संरक्षक दीपक छारा ने कहा कि सावन का महीना चला हुआ है। इस मौसम में पेड़ पौधे स्वत: फूट पड़ते हैं। इस समय हम पौधरोपण करें तो बेहतर लाभ मिलेगा। ज्यादातर पौधे लग पाएंगे। इससे हरियाली बढ़ेगी। हमें नए पौधे लगाने के साथ पेड़ों की कटाई के बजाय उनके संरक्षण पर जोर देना होगा। जल संरक्षण के लिए भी विशेष कदम उठाने होंगे। इसके लिए नहरी पानी को दूषित होने से बचाना होगा। ऐसा नहीं करने पर भावी पीढ़ी के लिए खतरनाक स्थिति पैदा हो जाएगी। इससे बचने के लिए अभी से सचेत होना जरूरी है।
मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल ने कहा कि इस राइड का लोगों के बीच जाकर संदेश देना यादगार अनुभव रहा। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल का प्रयोग करने की सलाह दी गई। इसी कड़ी में त्रिवेणी लगाई गई। इस मौके पर डॉ. रीतू पंचाल, डॉ. शर्या, जितेंद्र कुमार, अजय मलिक, मुकेश जांगडा, दीपक, राजेश, संदीप रोहिल्ला, निशा, कर्ण और राहुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें