50 एमडीयू के प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (इमसार) की ओर से आयोजित स्थापना दिवस के अवसर
- फोटो : credit
रोहतक। एमडीयू के प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (इमसार) की ओर से वीरवार को 49वां स्थापना दिवस मनाया गया। इमसार निदेशक प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, निरंतरता और व्यावसायिक शिष्टाचार को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि उद्यमी सतवंत सिंह हुड्डा ने युवाओं से नवाचार, दृढ़ता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। डॉ. ईश्वर मित्तल के मधुर गायन ने सबका मन मोहा। मौके पर प्रो. कुलदीप चौधरी, डॉ. सौरभ कांत, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. प्रदीप के अहलावत, प्रो. राजपाल, सतवंत हुड्डा आदि मौजूद रहे। संवाद