फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशे से दूर रहने का संदेश दिया

Sun, 07 Apr 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बालौर रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में साप्ताहिक एनएसएस शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर प्राचार्य सुमन हुड्डा के नेतृत्व में लगाया गया था। शिविर की देखरेख एनएसएस यूनिट-1 के प्रभारी जोगेंद्र सिंह और एनएसएस यूनिट-2 प्रभारी रचना शर्मा ने की। समापन पर उप प्राचार्य डॉ. अमित छिकारा ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए।सहायक प्रो. रचना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के दौरान हुए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अलावा, पीपीटी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सात दिनों में संपन्न हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। स्वयंसेवकों ने नशे के विरोध में एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। उन्होंने शिविर की सफलता में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विकास शोकीन, नरेश दलाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें