05सीटीके04-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसिया में डॉ. जनक राज व डॉ. मुस्कान को सम्मानित करते
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसिया में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का छठा दिन रहा। योगा एक्सपर्ट डॉ. जनक राज और एएफएमसी पुणे की ऑफिसर डॉ. मुस्कान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. जनक राज ने एनएसएस के विद्यार्थियों को अष्टांग योग की परिभाषा, आधुनिक समय में महत्व व विभिन्न यौगिक सूक्ष्म व्यायाम आदि के माध्यम से विभिन्न बीमारियों से बचने के तरीके और उपाय बताएं। प्राचार्य अमित ने बताया कि डॉ. मुस्कान ने सभी विद्यार्थियों को सैनिक सेवा विभाग में कॅरिअर बनाने के तरीके समझाए। कॅरिअर में आने वाली विभिन्न बाधाओं के निपटान की जानकारी दी। विद्यार्थियों को समझाया कि बच्चों को बचपन से ही अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए।