रोहतक। एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को डाइट मदीना की टीम ने संस्थान का दौरा किया। टीम में सुरेन्द्र मोर, डाॅ. सुनील खोखर व डाॅ. मनु दहिया शामिल रहे। टीम ने संस्थान के प्रशिक्षु-शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र की वर्तमान शिक्षण विधियों व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हो रहे बदलावों से अवगत कराया। टीम ने संस्थान के पुस्तकालय, कंप्यूटर व अन्य लैब्स का दौरा किया। संस्थान के निदेशक वैभव जिंदल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या डाॅ. मनोज शर्मा, डाॅ. कविता बल्हारा, प्रवक्ता नवीन कुमार, रविता, सुषमा सिंगला, डाॅ. कीर्ति व अन्य उपस्थित रहे। संवाद