फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रिटौली गांव के शहीद स्मारक के गेट चोरी, 1971 में शहीद हुए थे नायक कंवल सिंह

Sun, 21 Jan 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

बेरी रोड पर 2007 में शहीद कंवल सिंह की याद में स्मारक बनाया गया था। शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
रिटौली गांव में बेरी रोड पर शहीद स्मारक में लगी नायब कंवल सिंह की प्रतिमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में पाकिस्तान के साथ 1971 में शहीद हुए रिटौली निवासी कंवल सिंह की याद में बने स्मारक से चोर स्टील का गेट चुराकर ले गए। शहीद के भतीजे रमेश कुमार ने इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रिटौली गांव निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसका ताऊ जाट रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। 1971 में 28 साल की उम्र में उनकी ड्यूटी कश्मीर के पुंछ-राजौरी बाॅर्डर पर थी। पाकिस्तानी सेना से मुकाबला करते हुए नायक कंवल सिंह शहीद हो गए थे। उनकी याद में 2007 में गांव के बाहर बेरी रोड पर स्मारक बनाया था।

स्मारक के अंदर पशु या अन्य जीव-जंतु न घुसे, इसलिए स्टील का गेट लगवाया था। शनिवार की रात चोर गेट को ही चुराकर ले गए। उसे सुबह वारदात का पता चला। वह शिवाजी कॉलोनी थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें