फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाखन माजरा में गैस संकट, एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 08 Jan 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21...लाखनमाजरा में गैस सिलिंडर उपलब्ध न कराने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : ग्राम
विज्ञापन
लाखन माजरा। क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। एक गैस एजेंसी की ओर से समय पर सिलिंडर उपलब्ध न कराने के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने एजेंसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई दिनों से गैस न मिलने के कारण घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी न तो सही जानकारी दे रही है और न ही वितरण की कोई ठोस व्यवस्था है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गैस आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर राज सिंह धनाना, बिजेंदर खरैंटी, सुभाष घरौठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें