44...पुरानी आईटीआई पुल पर फैला कचरा
पुरानी आईटीआई के पुल के ऊपर नगर निगम की ओर से सफाई में कोताही बरती जा रही है। पूरे पुल पर कचरा फैला रहता है। नगर निगम ठेकेदार के आदमी सुबह कचरा उठाते हैं। वह जगह-जगह गिरता रहता है। पूरे रोड पर बुरा हाल हो जाता है। सफाई कर्मचारी व वाहन चालक कचरे को खुले में लाते हैं। ढककर नहीं लेकर जाते हैं। नगर निगम प्रशासन को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए।
जसबीर कुमार, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।