10सीटीके28...पुराना गोहाना अड्डे पर पड़ा कूड़ा। संवाद
रोहतक। नगर निगम में सबसे ज्यादा सफाई कर्मचारी पाड़ा मोहल्ला के रहने वाले हैं। बावजूद इसके मोहल्ले के नजदीक पुराने गोहाना अड्डे पर सुबह साढ़े 10 बजे तक कचरा सड़ता रहता है। यहां तक कचरे की वजह से रोड तक जाम हो जाता है।
राहगीरों ने बताया कि सोमवार को सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिसके कारण सड़क पर कचरा होने की वजह से जाम लग जाता है। कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह का कहना है कि मामले को लेकर सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह से जवाब मांगा जाएगा।