फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में गैंगवार... अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। महम चौबीसी के गांव निंदाना में चल रही रंजिश के चलते भिवानी जिले के लोहारू से महम अदालत में पेशी पर आए निंदाना निवासी वजीर सिंह और एक अन्य की बाइक सवार दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। फायरिंग में तंबाकू की दुकान पर बैठकर हुक्का पी रहे किशनगढ़ के बल्लू नंबरदार को भी दो गोलियां लगीं, जिसके चलते उसकी पीजीआई में मौत हो गई। महम थाने में अंकित उर्फ गोधू सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

निंदाना गांव में सात साल से डीसी गैंग और गोधू गैंग के बीच रंजिश चल रही है, जिसमें अब तक सात लोगों की हत्या हो चुकी है। मंगलवार को निंदाना गांव निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2018 में उसके परिवार के खिलाफ गांव के युवक जयभगवान ने घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज कराया था। उस केस की मंगलवार को महम अदालत में पेशी थी। रामनिवास, उसका भाई वजीर व कृष्ण, भतीजा दीपक व संजीत नई तारीख मिलने के बाद अदालत से बाहर आ गए।
वजीर सिंह को भिवानी के लोहारू जाना था, जहां वह परिवार सहित खेतीबाड़ी करता है। वह भिवानी स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक पर दो युवक आए और वजीर सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नजदीक एक सफेद रंग की कार खड़ी थी, जिसमें चार-पांच लोग सवार थे। पिछले केस की रंजिश रखते हुए अंकित उर्फ गोधू, राहुल, रणबीर, रणबीर की पत्नी व साहिल उर्फ ढाला और राजू लंगड़े का बेटा हत्या की वारदात में शामिल हैं।
विज्ञापन

वजीर सिंह को पांच गोलियां लगीं
वजीर सिंह के सीने, कूल्हे, सिर व पेट में पांच गोलियां मारी गईं। फायरिंग में किशनगढ़ गांव का बल्लू नंबरदार भी घायल हो गया। उसके सिर में गोली गली थी। उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक हमलावर हेलमेट लगाकर गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहा है।
वित्त मंत्री जेपी दलाल की जमीन पट्टे पर लेकर खेती कर रहा वजीर सिंह का परिवार
वजीर सिंह के परिजनों ने बताया कि दुश्मनी के कारण वजीर व उसके भाई शमशेर के परिवार निंदाना से लोहारू शिफ्ट हो गए थे। फिलहाल दोनों भाई प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल की जमीन पट्टे पर लेकर खेती कर रहे थे। वजीर सिंह अदालत में पेशी के कारण मंगलवार को महम आया था। परिवार के दूसरे सदस्य निंदाना की तरफ चले गए, जबकि वजीर लोहारू जाने के लिए भिवानी स्टैंड पर पहुंचा था। यहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, साथ में किशनगढ़ का बल्लू नंबरदार भी मारा गया।
वजीर सिंह का बेटा हिसार, और भतीजा भिवानी जेल में हैं बंद
वजीर सिंह का बेटा अशोक हिसार जेल में बंद है, जो गैंगवार के चलते 2022 में हिसार के पुट्ठी गांव में हुए डबल मर्डर में आरोपी है, जबकि उसका भतीजा व डीसी गैंग का सदस्य संदीप उर्फ धरती अभी भिवानी जेल में बंद है।
वर्जन
महम में हुए हत्याकांड के पीछे गैंगवार की बात सामने आ रही है। मृतक के भाई के बयान पर अंकित उर्फ गोधू सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, डीएसपी महम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें