गांधरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का छात्र शुभम का चयन राष्ट्रीय हैंडबॉल और वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। मंगलवार को स्कूल प्राचार्य कृष्ण कुमार मलिक व शिक्षिका उर्मिला राठी ने शुभम को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि शुभम प्रदेश स्तर पर भी मेडल जीत चुका है। अब भारतीय ओलिंपिक प्रतियोगिता में भाग लेगा। इसके लिए तैयारी कराई गई जा रही है।