32...एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति सम्मान से सम्मानित करते हुए संजीत क
रोहतक। एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री को राजघाट में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने सम्मानित किया है। वीरता पुरस्कार से सम्मानित रोहतक के इस्माइला निवासी व बहादुरगढ़ के एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री का अभिनंदन भी हुआ। प्रदीप कुश्ती में भी नाम रोशन कर रहे हैं। गांधी स्मारक एवं दर्शन समिति के निदेशक संजीत ने कहा कि एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सहरानीय है। वहीं डॉ. प्रदीप खत्री ने गांधी दर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संवाद