रोहतक। सुनारिया कलां गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक परमजीत (30) की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। इस दौरान दोस्त को बचाने आए दूसरे युवक को भी कैंची मारकर घायल कर दिया। घटना के घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। जहां पर हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक परमजीत के भाई नीरज की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला सुनील के खिलाफ दर्ज किया है।
सुनारिया कलां गांव में सुनील का हेयर सैलून है। उसकी परमजीत और अजीत से दोस्ती थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही अजीत से विवाद हो गया था जबकि परमजीत और अजीत की भी दोस्ती थी। इधर, शुक्रवार को परमजीत अपने दोस्त अजीत के घर यह शराब की बोतल ले आया। बोतल लेकर वह सुनील के हेयर सैलून पर पहुंचा और उसके साथ बैठकर शराब पीने लगा। कुछ देर बाद जब अजीत अपने घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी शराब की बोतल को परमजीत लेकर गया है। अजीत घर से सीधे सुनील के सैलून पर गया तो वहां पर गया। वहां पर पहुंचा तो देखा कि परमजीत और सुनील दोनों शराब पी रहे थे। वहां पर शराब की बोतल को लेकर अजीत और परमजीत के बीच विवाद हो गया। सुनील ने कैंची उठाकर अजीत पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए परमजीत आया तो उसे भी सुनील ने सीने में कैंची घोप दी। वहीं, परमजीत ने भी सुनील को कैंची मारकर घायल कर दिया। घटना के दौरान परमजीत गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया।
घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो आनन-फानन पीजीआईएमस में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परमजीत को मृत घोषित कर दिया। सुनील और अजीत का भी अस्पताल इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी सुनील को अस्पताल से ही हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक के भाई की शिकायत पर शिवाजी काॅलोनी थाना पुलिस ने सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।