सोनीपत। विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में पशु विज्ञान केंद्र एवं जिला पॉलीक्लीनिक की ओर से निशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में कुत्तों और बिल्लियों को रैबीज से बचाव के लिए निशुल्क टीके लगाए गए। पशुपालकों को बीमारी से बचाव और समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र दहिया ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रेबीज गंभीर और जानलेवा बीमारी है। समय पर टीकाकरण से इससे बचाव किया जा सकता है। संवाद