रोहतक। मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद अब डायलिसिस बिल्कुल मुफ्त हो गया है। जिला नागरिक अस्पताल में अब किडनी रोग पीड़ितों को डायलिसिस के लिए रुपये नहीं खर्च करने होंगे।
नागरिक अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत डायलिसिस प्रोग्राम चलाया जाता रहा है। रोजाना करीब 15 से 20 मरीज डायलिसिस को आते हैं। सोमवार को 18 मरीजों की डायलिसिस की गई। यहां प्रत्येक माह 400 से 500 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। यहां डायलिसिस के लिए छह मशीनें उपलब्ध हैं। सभी मशीनें दुरुस्त हैं और कार्य कर रही हैं। यह व्यवस्था एक निजी डॉक्टर के जिम्मे है। जो कि डायलिसिस को आने वाले मरीजों की संख्या के लिए पर्याप्त है। वहीं निजी संस्थानों में इसके लिए मुफ्त सुविधा बीपीएल और आयुष्मान कार्ड पर पहले से ही उपलब्ध है।
उपचार महंगा होने से मरीजों की आ जाती थी जान पर
डायलिसिस का इलाज सस्ता नहीं होने के कारण किडनी के मरीजों के जान बात आ जाती है। इसे देखते हुए ही सरकार ने इतना बड़ा फैसला लिया है। ऐसे में अब मरीजों को निजी अस्पताल में रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है।
हमने मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तत्काल प्रभाव से प्रदेश के नागरिकों के लिए मुफ्त डायलिसिस की शुरुआत कर दी है। मरीज को अब इसके लिए रुपये नहीं खर्चना होगा।
डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल