रोहतक। आईएमटी थानाक्षेत्र में गूगल पर हेल्पलाइन सर्च करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की ओर से थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहतक के मस्तनाथ नगर निवासी कमल सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल से बेटे ने मोबाइल खरीदने के लिए एक कंपनी का हेल्पलाइन नंबर लेना चाहा। मगर वहां से एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर दिया गया। इसके बाद ठग ने उनका मोबाइल हैक करके एक लाख रुपये गूगल पे से निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित की ओर से शिकायत की गई और पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।