रोहतक। किला रोड की मंदिर वाली गली में एक युवक दूसरे युवक का मोबाइल फोन अपने परिजनों को दिखाने के नाम पर लेकर चला गया। दोनों के बीच पहले मोबाइल की खरीद-फरोख्त को लेकर ऑनलाइन बातचीत हुई थी। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर निवासी संजय ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा स्कूल गया था, जिसके पास मोबाइल फोन था। उसे रेलवे रोड पर एक युवक मिला, जिससे ऑनलाइन मोबाइल की खरीद-फरोख्त को लेकर बात हुई थी। आरोपी उसके लड़के को किला रोड स्थित मंदिर वाली गली में ले गया। बोला, मोबाइल अपने घर वालों को दिखाकर आता हूं। जब युवक नहीं आया तो पीड़ित ने अपने पिता को पूरे मामले से अवगत करवाया। उसका पिता बेटे को लेकर किला रोड पुलिस चौकी में पहुंचा और लिखित शिकायत दी। ब्यूरो