फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देवशयनी एकादशी पर निकाली चौथी निशान यात्रा

विज्ञापन
फोटो 47- सोनीपत के सेक्टर-15 में निकाली गई शोभायात्रा में मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी
विज्ञापन
सोनीपत। देवशयनी एकादशी के अवसर पर नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण से चौथी निशान यात्रा निकाली गई। इसमें काफी श्याम प्रेमियों ने निशान ध्वज उठाकर हिस्सा लिया। निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खाटू श्याम मंदिर में संपन्न की गई। यात्रा का नेतृत्व आयोजक मंडल के सदस्य जोगिंद्र मोर ने किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खाटू नरेश की जय, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, जयकारें लगाकर शहर को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन

यात्रा के आयोजक मंडल के सदस्य विजय वर्मा ने बताया कि यह निशान यात्रा चैत्र मास में आरंभ की गई थी, जो फाल्गुन मास तक निकाली जाएगी। वर्षभर में कुल 12 निशान यात्रा निकाली जाएंगी। अंतिम फाल्गुन मास की यात्रा नरेंद्र नगर के शिव मंदिर से चुलकाना धाम श्री खाटू श्याम मंदिर तक निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि बाबा श्याम कलयुग के भगवान हैं, जो सच्ची श्रद्धा से उनकी पूजा करने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। खाटू श्याम बाबा को भगवान श्री कृष्ण का वरदान है, जिसके चलते वह हर घर में पूजे जा रहे हैं। बाबा श्याम हारे का सहारा हैं, वह हर कमजोर व्यक्ति की रक्षा करते हैं। इस दौरान निर्मला, सरोज, आरती, दर्शना, ओमवती सहित काफी महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें