रोहतक। शहर में चार स्वाट टीमें गश्त पर हैं। आमजन की सुरक्षा के लिए इन टीमों का गठन किया गया है। आधुनिक हथियारों से लैस ये टीमें किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि टीम का सीधा संपर्क कंट्रोल रूम व उच्च अधिकारियों से रहेगा। टीम शहर के प्रमुख व महत्वपूर्ण स्थानों, भवनों के अलावा बाजार व व्यस्त इलाके रेलवे रोड, किला रोड, कपड़ा मार्केट, शौरी मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप, भिवानी स्टैंड, डी-पार्क पर गश्त कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच कर रही हैं। ब्यूरो