32 यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. दीपक लठवाल के साथ उज्जैन जाने वाले स्वयंसेवक।
सांपला। शहीद राय सिंह महाविद्यालय के चार स्वयंसेवक मध्यप्रदेश के उज्जैन में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. दीपक लठवाल इनके साथ रहेंगे। प्राचार्य डॉ. प्रेमभूषण आर्य ने बताया कि दीपांशु, पारस, नीरज और अमन चारों स्वयंसेवक तीन नवंबर तक उज्जैन में प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद वह कॉलेज के अन्य युवाओं को मार्गदर्शन करेंगे।