फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनाए गए चार नये कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट आरएस वर्मा ने चार नए कंटेनमेेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इनके आसपास के इलाकों को बफर जोन घोषित किया गया है। आदेश के मुताबिक वार्ड सात की महाबीर कॉलोनी में मल्होत्रा के घर से पूर्व में राकेश के मकान, उत्तर में मुकेश के घर और पश्चिम में जय भगवान के मकान से दक्षिण में कोरोना मरीज का घर कवर करते हुए मल्होत्रा के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। किरयाना स्टोर से पूर्व में राकेश के घर के पास, उत्तर में गुप्ता के मकान, पश्चिम में अविनाश खन्ना के घर से दक्षिण में किरयाना स्टोर तक बफर जोन घोषित किया गया है। इसी तरह वार्ड 14 की आदर्श कॉलोनी में अशोक खुराना के घर से उत्तर में सचदेवा के मकान, पश्चिम में शर्मा के घर से कोरोना मरीज का घर कवर करते हुए सीताराम के घर और पूर्व में अशोक खुराना के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, राजेश के घर से उत्तर में तनेजा के मकान, पश्चिम में केके रंजन के घर से पूर्व में राजेश के घर तक बफर जोन घोषित किया गया है। डीएलएफ कॉलोनी में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश ने सभी कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह सील कर आवाजाही पर लगाम लगाने के सख्त आदेश दिए हैं। इनमें आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई लोगों को घर-घर की जाएगी। सभी कंटेनमेंट और बफर जोन को पूरी तरह सैनिटाइज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें