रोहतक। डेंगू का डंक जारी है। बुधवार को भी डेंगू के चार रोगियों की पुष्टि हुई है। यह मामले इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया, खरकड़ा-1 वार्ड-8 महम से मिले हैं। मामले के बाद इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कीटनाशक के छिड़काव के फॉगिंग करवाई। इसके अलावा बुखार और वायरल के मरीजों के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट अगले चौबीस घंटे आएंगे।
बुधवार को डेंगू का अब आंकड़ा 75 पर पहुंच गया। टीम ने इलाके में जाकर लार्वा नष्ट किया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले 46 लोगों को नोटिस भी दिया। अबतक 7780 लोगों को लार्वा को लेकर नोटिस दिया जा चुका है। डेंगू के 64 मरीजों का उपचार ओपीडी में चल रहा है। वहीं अबतक अन्य 11 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, चांदी, खरावड़, बनियानी, एकता कॉलोनी, निर्मल नगर, समर गोपालपुर, हसनगढ़, मुंगान, महम शहर, देव कॉलोनी, प्रीत विहार, खरकड़ा, विजय नगर, सूर्य नगर, शौरा कोठी, सेक्टर तीन, खेड़ी साध, चमारिया, मुंगान, गुढ़ान, माता दरवाजा, सेक्टर 14, सुभाष नगर, भरत कॉलोनी, एमडीयू कैंपस, सीसर खास, न्यू अनाज मंडी, महावीर कॉलोनी, संजय नगर, दुर्गा भवन, स्थल बोहर, चमारिया, सेक्टर-3 व 4, लाहली मॉडल टाउन, ओमैक्स सिटी, माता दरवाजा, जगदीश कॉलोनी, महम वार्ड-8।
-वर्जन
बुधवार को डेंगू के चार मामलों की पुष्टि हुई है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया, खरकड़ा-1 वार्ड-8 महम से एक-एक मामले आए हैं। इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कीटनाशक और फॉगिंग किया है। साथ ही सैंपल लोगों का सैंपल और लार्वा नष्ट करने कार्य जारी है।
-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन