सांपला। गढ़ी सांपला गांव के स्कूल में कमरे का ताला तोड़कर चार लैपटाॅप, माउस व अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने स्कूल संचालक मुकेश कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। स्कूल संचालक ने बताया कि होली पर्व पर स्कूल का अवकाश था। स्कूल की चपरासी ने शाम को सूचना दी कि स्कूल के ताले टूटे हुए हैं। अगले दिन जाकर देखा तो चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। संवाद