रोहतक। बाल कल्याण समिति के माध्यम से चौधरी लखीराम आर्य दत्तक ग्रहण एजेंसी में चरखी दादरी की चार दिन की बालिका को लाया गया है। बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप और पूनम भी एजेंसी के संबंधित कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। अधिकारियों ने बच्ची के स्वास्थ्य संबंधी जांच और उचित देखरेख के निर्देश दिए। वर्तमान में दत्तक ग्रहण एजेंसी में पांच बालक और एक बालिका रह रहे हैं। संस्था के पदाधिकारियों युवराज सिंह, सुभाष सांगवान, रवींद्र सिंह और राजरूप राठी ने बताया कि एजेंसी को अभी तक सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इसके बावजूद वे शिशुओं को उच्च स्तर की सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने रोहतक की जनता का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान बाल कल्याण समिति रोहतक के अध्यक्ष सतीश कौशिक, विकास अत्री और उषा उपस्थित रहे। संवाद