08सीटीके69...पर्यावरण बचाने और पेड़ लगाने का संदेश देते सुनो नहरों कि पुकार मिशन के सदस्य। स्रो
रोहतक। नशे को ना समिति व सुनो नहरों की पुकार मिशन के तत्वावधान में रोहतक के सर्किट हाउस दिल्ली रोड से सेहलंगा (झज्जर) 120 किलोमीटर तक एक साइकिल रैली निकाली। इसमें किसी भी प्रकार का नशा न करने व पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक, दीपक छारा, अजमेर रुड़की, मुकेश नैनकवाल का स्वागत पौधरोपण के संयोजक राजेश डागर व ग्रामीणों ने किया। साइकिल रैली का मार्गदर्शन सुनो नहरों की पुकार मिशन के संरक्षक दीपक छारा ने किया। रैली को हेल्थ इंस्पेक्टर रवींद्र मलिक ने हरी झंडी दिखाकर सर्किट हाउस से रवाना किया। इस दौरान मास्टर राजेश डागर ने कहा कि 200 से ज्यादा छायादार व फलदार पौधे लगाए हैं।