फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में आई चार शिकायतें, सभी का किया निपटारा

Thu, 04 Jul 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में वीरवार को बिजली निगम की ओर से शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल चार उपभोक्ता अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। इन सभी का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के चेयरमैन कम चीफ इंजीनियर चंदन सिंह ने बताया कि शिविर में चार उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें गलत बिल व कनेक्शन संबंधी समस्याएं थी। इनकी सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही चारों समस्याओं का समाधान कर दिया। उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए समय-समय पर निगम की ओर से ऐसे शिविर लगाए जाते हैं। यहां उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर खुद उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें