बहादुरगढ़। थाना शहर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गाय, खरगोश, कबूतर आदि के बैनर पर रुपये लगाकर सट्टा खेलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान योगेश, बिजेंदर, अमित और अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15,300 रुपये की सट्टा राशि बरामद की है। थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सट्टा खेले जाने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।