फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गौड़ कॉलेज की पूर्व छात्रा का दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापिका पद पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज की पूर्व छात्रा डॉ विजयता कौशिक का अरबिंदो कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापिका के पद पर चयन हुआ। उनके पिता मेजर दलबीर कौशिक गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर व वाणिज्य विभाग अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। उनकी माता उमेश कौशिक गृहिणी है।
विज्ञापन

छात्रा का पैतृक गांव महराना (झज्जर) है। डॉ विजयता ने बीकॉम व एमकॉम की शिक्षा गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज से की व दोनों ही कक्षाओं में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने कॉलेज में पढ़ते हुए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया और अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा छात्रा ने अंग्रेजी काव्य पाठ व पेंटिंग में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया हुआ है। छात्रा ने पैंतीस राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें