फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वर्ल्ड बैंक में चयन होने पर पूर्व छात्रा गरिमा सम्मानित

Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एसडी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा गरिमा नैन का अमेरिका के वर्ल्ड बैंक में चयन हुआ है। इसे लेकर परिवार व स्कूल प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व छात्रा के इस चयन के चलते स्कूल प्रशासन ने उसे सम्मानित किया। इस पर प्राचार्य पिता संदीप नैन ने भी प्रसन्नता जताई है। स्कूल प्राचार्य अनिता मलिक ने कहा कि गरिमा नैन ने 10वीं तक की प्रारंभिक शिक्षा एसडी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स न्यू दिल्ली में की। पुणे के गोखले इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 40 सीटों पर प्रवेश पाया व नेट और जेआरएफ की परीक्षा पास की। विश्व स्तर पर होने वाली जीआरई परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर आइवी लीग के अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी येल, न्यू हेवन, न्यूयॉर्क में एडमिशन प्राप्त किया। इंटरनेशनल डेवलपमेंट इन इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की। अब गरिमा का चयन अमेरिका के वर्ल्ड बैंक में 60 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। छात्रा गरिमा विद्यालय समय में ही मेहनती व होनहार रही है। इस मौके पर सनातन धर्म शिक्षा समिति के संयोजक जोरा सिंह डुमरखां, सनातन धर्म शिक्षा समिति के सदस्य कैलाश सिंगला और तदर्थ समिति के सदस्य कृष्ण कुमार, मुकेश गोयल, राजेंद्र मितल, तेजवंत राय ने प्राचार्य, छात्रा एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें