झज्जर। पूर्व सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश विभाग के प्रभारी बृजेंद्र सिंह 30 अगस्त रविवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पदयात्रा में साथ देने के लिए धन्यवाद करने आ रहे हैं । वे सुबह 11 बजे झज्जर जिले के जहांगीरपुर गांव के बस अड्डे पर स्थित निजी रिसोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह दावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय भान पूनिया ने किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए वीरवार को बैठक हुई, जिसमें सम्मेलन में भारी भीड़ जुटाने के लिए चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। बैठक में उदयभान पूनिया, नीटी गहलावत, भारत सोनी, यशवंत खापडवास, विनोद गुर्जर एडवोकेट, जंगशेर एडवोकेट, संतराम गुर्जर, प्रवीन गुलिया, संदीप गुलिया उपस्थित थे। पूनिया ने बताया कि बैठक में बृजेंद्र सिंह जिले के सभी पदयात्रियों का धन्यवाद करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करेंगे। पूनिया ने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रविवार को जहांगीरपुर पहुंचने की अपील की।