06सीटीके34.... भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व मंत्री मनीष कुमार । स्रोत: भाजपा
रोहतक। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने मंगलवार को डीएलएफ अपने निवास स्थान पर विधानसभा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री प्रभारी और पालक की बैठक ली। बुधवार को सुबह 9 बजे गांव चलो अभियान डॉ. मंगल सैन मंडल की मीटिंग दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में होगी। 10 बजे महाराजा अग्रसेन मंडल की मीटिंग होगी, 11 बजे महाराजा शूरसेन मंडल की मीटिंग होगी। डॉ. मंगल सैन मंडल में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रहेंगे।अग्रसेन मंडल की मीटिंग में मुख्य वक्ता अजय बंसल रहेंगे। शूर सैन मंडल की मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के संगठन मंत्री फणिंद्र नाथ शर्मा रहेंगे। संवाद