फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व मंत्री ग्रोवर ने महिलाओं को बांटे 50 लाख रुपये के चेक

Fri, 02 Feb 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
दी रोहतक सैन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते पूर्व मंत्री मनीष कुमा
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने गांधी कैंप स्थित कुकारो वाली रामलीला में दी रोहतक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) के माध्यम से महिलाओं को 50 लाख रुपये के चेक वितरित किए। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश मनोहर सरकार ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े फैसले लिए हैं। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि ऋण प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है। बदलते भारत में महिलाओं की भागीदारी अहम है। महिलाएं अपना संयुक्त समूह बनाकर योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। पूर्व मंत्री ने महिलाओं से बातचीत की और उम्मीद जताई कि सभी बहने इस ऋण का लाभ उठाएंगी। बहनों की हर संभव मदद की जाएगी। रोहतक को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन हरीश कौशिक ने कहा कि संयुक्त देयता समूह की महिलाओं को सस्ता एवं सुलभ ऋण प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर रमेश भाटिया, सुरेश किराड़ जिला महामंत्री, अशोक सहगल मंडल अध्यक्ष, जय भगवान जांगड़ा मंडल अध्यक्ष, अशोक खुराना पूर्व पार्षद, विजय परुथी, अंकुर नागपाल, सतीश रोहिल्ला, आशा शर्मा, उषा शर्मा, रेनू कौर, प्रदेश अनिता मिगलानी, पूर्व महाप्रबंधक वेद प्रकाश, बैंक निदेशक अशोक पसरीजा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें