फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- इन नै तो देख ल्यूंगा मैं, बस मेरी कमर का ख्याल राखियो कोई चाकू न घोंप जाए...

Mon, 15 May 2023 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पूर्व मुख्यमंत्री ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत पैतृक गांव सांघी समेत अनेक गांवों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन, 500 रुपये में गैस सिलिंडर, गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट, बच्चों को वजीफा कांग्रेस देगी।
विज्ञापन
लोगों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा को हरियाणा में कर्नाटक से भी बुरी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से ठेठ हरियाणवी लहजे में कहा कि, इन नै तो देख ल्यूंगा मैं, थम (आप) बस मेरी कमर का ख्याल राखियो कोई चाकू न घोंप जाए।

विज्ञापन


वह ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत अपने पैतृक गांव सांघी, ब्राह्मणवास, बसंतपुर, धामड, जसिया, कटवाड़ा गांव का दौरा करने पहुंचे थे। यहां लोगों से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन, 500 रुपये में गैस सिलिंडर, गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट, बच्चों को वजीफा दिया जाएगा।

गांवों में शहीदों की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू हो चुकी है। इसीलिए अपने हलके की जनता से इजाजत और आशीर्वाद लेने आया हूं।
विज्ञापन


बेरोजगारी, महंगाई, नशे और अपराध और भ्रष्टाचार में प्रदेश नंबर वन 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था मुद्दे लेकर जनता के बीच जा रही है। पार्टी के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान से लेकर ‘विपक्ष आपके समक्ष’ समेत प्रत्येक कार्यक्रम को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

जनता में टीस है कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन, बुजुर्गों, किसानों, खिलाड़ियों के मान-सम्मान, कल्याणकारी योजनाओं और विकास के हर पैमाने पर नंबर वन था। बीजेपी-जेजेपी ने इसे बेरोजगारी, महंगाई, नशे और अपराध और भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया है। हरियाणा की पहचान देश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था और शांतिमय माहौल के लिए होती थी। अब यह बदमाशों का गढ़ बन गया है।

अपराध और बदमाशों का सफाया किया जाएगा
उन्होंने कहा कि पिछली बार मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का मौका मिला तो तमाम बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश से अपराध और बदमाशों का सफाया किया जाएगा। मौजूदा सरकार ने किसानों को ‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा’ पोर्टल के हवाले कर दिया है।

इसलिए किसानों को न एमएसपी मिलती है और न ही मुआवजा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा लगातार नशे की जद में फंस रहे हैं। सरकार नशा कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार नशे को बढ़ावा देने की नीतियां बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें