रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में वीरवार को एलुमनाई इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष डाॅ. संजय कुमार ने प्रारंभ में विभाग के एलुमनाई का स्वागत किया व विभागीय विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि विभाग के पूर्व छात्र विभाग की शान हैं। ये शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं व विभाग एवं विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में विभाग के विद्यार्थी-महेश कुमार, रानी, गीता, पूजा, धर्मवीर, गीता कुमारी, रितू, अंजू, स्वामी, विनोद, भावना, अमित, अजमेर, ऊषा का चयन बतौर पीजीटी हो चुका है। इस दौरान विभाग के एलुमनी ने भी विभाग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापक डॉ. अंजलि दूहन, डाॅ. राजेश चौहान, प्रवीण कुमार समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल हुए।