30सीटीके08-महम में सांसद को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते बार के पूर्व प्रधान व वकील।
महम। महम बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रधान रविशंकर सोनी ने अपने उनके वकील साथियों के साथ रविवार को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सोनी कई सालों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रभक्ति, मुख्यमंत्री नायब सैनी की बिना किसी भेदभाव से काम करने की नीति और पारदर्शिता से युवाओं को नौकरी देने से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने जांगड़ा को पार्टी में शामिल करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। इस दौरान एडवोकेट सोनू शर्मा, धर्मवीर कुमार, विक्रम बेडवा, रवि शर्मा, सत्येंद्र यादव, वरुण वर्मा समेत अनेक वकीलों ने भाजपा का दामन थामा।