रोहतक। बोर्ड परीक्षा सिर पर है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इन विद्यार्थियों की मदद के लिए अमर उजाला ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत विषय विशेषज्ञों की सलाह बच्चों तक पहुंचाई जा रही है। विशेषज्ञ विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान सुझाने के साथ तनाव या अवसाद दूर करने का भी काम करेंगे।
इसी कड़ी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा की जीवविज्ञान की अध्यापिका नीलम संगवान ने बताया कि अपने सिलेबस को दो भागों में बाटें और ताकि अच्छे से पढ़ाई पूरी हो पाए। पूरे सलेबस की अच्छे से तैयारी करें। हर अध्याय को पूरी तरह पढ़ना और उसे समझना जरूरी है ताकि अगर अध्याय के बीच से प्रश्न आते हैं तो आप उसे आसानी से हल कर सकें। इसके लिए काफी अभ्यास की जरूरत है। जीव विज्ञान महत्वपूर्ण विषय है। कक्षा 12वीं के लिए हर अध्याय, हर विषय महत्वपूर्ण है। इसलिए हर अध्याय को ध्यान से पढ़ें।
राजकीय माॅडल सांस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा के जीवविज्ञान के अध्यापक मदन लाल ने बताया कि प्रश्नों की संख्या और अनुभागीय वेटेज को समझना महत्वपूर्ण है। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें। जीव विज्ञान विषय ऐसा विषय है, जिसमें कक्षा 12वीं का हर अध्याय महत्वपूर्ण है।
विद्यार्थियों के लिए सुझाव:
- अपने दिन की शुरुआत ध्यान सहित कम से कम 30 मिनट के सरल व्यायाम से करें।
- जो पढ़ा हुआ है, उसको अच्छे से रिवाइज करे।
- एनसीईआरटी की किताब फॉलो करें।
- उत्तर में फ्लो चार्ट और आरेख जोड़ें।
- पिछले 3-4 साल के प्रश्नपत्र जरूर पढ़े।
कक्षा 10वीं के लिए महत्वपूर्ण अध्याय:
- केमिकल रिएक्शन
- ऐसिड बेस
- लाइफ प्रोसेस
- मैगनेटिक इफेक्ट ऑफ इलेक्ट्रिक करंट