फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह कोहरा, दिन में धूप से राहत, शाम को ठंडी हवाओं ने ठिठुराया

विज्ञापन
रात में धुंध में से गुजरते वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। परिवर्तनशील मौसम में ठंडक बनी हुई है। उत्तर व उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण अभी यह ठंडक बरकार रहेगी। वीरवार सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में तीखी धूप ने राहत पहुंचाई। शाम को ठंडी हवाओं ने फिर ठिठुराने का काम किया।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह स्थिति अभी बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। कोहरा भी अभी एक दो दिन और बना रहेगा। इसके बाद हवाएं तेज गति से चलने पर कोहरा छंटने पर मौसम साफ होने उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 से 26 दिसंबर तक बादली छाए रहने संभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें