फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह धुंध दिन में धूप ने दिलाई राहत

Sun, 14 Jan 2024 12:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। दूसरे दिन भी शनिवार को भी इलाके में सुबह धुंध रही। धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 11 बजे धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोग पार्क, छत, दुकान के बाहर धूप सेंकते नजर आए।मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाने की संभावना है। मौसम 19 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। कृषि विभाग के मुताबिक, दिन में धूप निकलना फसलों के लिए अच्छा रहेगा। लगातार धुंध में अधिक ठंड होने की वजह से सभी फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई थी। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को अपने पशुओं का ख्याल रखने की गाइडलाइन जारी की है। अधिक ठंड से पशुओं को निमोनिया का खतरा है। इससे पशु खाना पीना कम कर सकता है और दूध की क्षमता भी घट सकती है। पशुपालक अपने पशुओं को गुड़ व मिश्रण दें। गर्म पानी पिलाएं। धूप निकलने पर ही खुले में बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें