फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रशिक्षित महिलाओं को दिए जाएंगे पांच हजार ड्रोन

Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा के जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा सुमन को पौधा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांपला में भी आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन में लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, कलानौर महासम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, महम में पूर्व मेयर मनमोहन गोयल और लाखनमाजरा में शमशेर खरकड़ा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया गया। कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वयं सहायता समूहों की एक लाख सदस्यों को अब तक लखपति दीदी बनाया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नमो ड्रोन दीदी के तहत ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण व ड्रोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में केंद्र सरकार की ओर से 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। सरकार की ओर से चिह्नित 500 स्वयं सहायता समूहों की दस सदस्यों को प्रथम स्तर पर ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तरल नैनो यूरिया का प्रयोग करने के लिए ड्रोन से छिड़काव के लिए महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रोन से एक एकड़ फसल में मात्र दस मिनट में स्प्रे किया जा सकता है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा सुमन, भाजपा की प्रदेश सचिव रेणु डाबला, ओमप्रकाश बागड़ी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार, नगर निगम के जोनल टैक्स अधिकारी जगदीश चंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें